गौतम गंभीर के साथी ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, सहयोगी कोच के पद से दिया इस्तीफा, KKR में होगी एंट्री?

Ryan ten Doeschate: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. हालांकि, इस दौरे से पहले गौतम गंभीर के करीबी और भारतीय टीम में सहायक कोच की भूमिका निभा रहे रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
Ryan ten Doeschate: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. हालांकि, इस दौरे से पहले गौतम गंभीर के करीबी और भारतीय टीम में सहायक कोच की भूमिका निभा रहे रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई है कि वो IPL 2027 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में फिर से शामिल होंगे. नीदरलैंड के पूर्व कप्तान को 2024 में हेड कोच गौतम गंभीर ने खुद चुना था और उनकी देखरेख में भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 एशिया कप और 2026 T20 वर्ल्ड कप जीते, हालांकि वे इस नौकरी में कभी पूरी तरह सहज नहीं हो पाए. ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, रयान टेन डोशेट ने यूके दौरे के हालिया दौरे के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने फैसले के बारे में बताया था. इस दौरे पर भारत अपनी तीनों व्हाइट-बॉल सीरीज हार गया था. उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि गंभीर शायद उन्हें कुछ समय के लिए रोकने की कोशिश करें, लेकिन ऐसा लगता है कि हेड कोच और बोर्ड, दोनों ने ही इस बदलाव को मंजूरी दे दी है. श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने के तुरंत बाद रयान टेन डोशेट ने सहायक कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई इस रोल के लिए किसे चुनती है. डोशेट हमेशा से गौतम गंभीर के करीबी माने जाते हैं. गंभीर के कहने पर ही बीसीसीआई ने उन्हें टीम इंडिया का सहायक कोच बनाया था, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके रोल की आलोचना हो रही थी. शुभमन गिल [कप्तान], केएल राहुल [उपकप्तान], यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at zeenews
