Kullu News: चकाचक होगी टैक्सी यूनियन की पार्किंग

हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के मुख्य कार्यालय के पास स्थित पार्किंग को बेहतर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
मनाली। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के मुख्य कार्यालय के पास स्थित पार्किंग को बेहतर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पार्किंग में इन दिनों सोलिंग का काम किया जा रहा है। इसके बाद यहां पक्का फर्श डाला जाएगा, जिससे वाहन चालकों को पार्किंग करने में काफी सुविधा मिलेगी।यह पार्किंग लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी। बरसात के दौरान यहां कीचड़ भर जाता था और कई बार टैक्सियां कीचड़ में फंस जाती थीं। उबड़-खाबड़ सतह के कारण चालकों को वाहन खड़े करने और निकालने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।पार्किंग के निर्माण होने के बाद न केवल कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि वाहनों की आवाजाही भी सुचारु होगी। इससे टैक्सी चालकों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।हिम आंचल टैक्सी यूनियन के सचिव ने बताया कि पार्किंग में कार्य तेजी से चल रहा है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो निर्माण कार्य जल्द पूराकर पार्किंग को वाहन चालकों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।स्थानीय टैक्सी चालकों ने भी इस कार्य का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब उनकी परेशानी समाप्त होगी और बरसात के मौसम में भी वाहनों की पार्किंग सुगमता से हो सकेगी।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
