Sports·

Kullu News: चिचम में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 26 टीमें दिखाएंगी दम

Kullu News: चिचम में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 26 टीमें दिखाएंगी दम

चिचम के ऐतिहासिक लादारचा मैदान में क्रिकेट एसोसिएशन चिचम की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक अनुराधा राणा ने किया।

केलांग (लाहौल-स्पीति)। चिचम के ऐतिहासिक लादारचा मैदान में क्रिकेट एसोसिएशन चिचम की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक अनुराधा राणा ने किया। उद्घाटन मुकाबला हुरलिंग इलेवन और चिचम की टीम के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 26 टीमें भाग ले रही हैं। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की और चिचम मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से विकसित करने का मामला सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। संवाद

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala