Health·

Kullu News: लाउडस्पीकर से गूंजा पीलिया से बचाव का संदेश

Kullu News: लाउडस्पीकर से गूंजा पीलिया से बचाव का संदेश

शहर में हेपेटाइटिस-ए (पीलिया) के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जनजागरूकता अभियान शुरू किया।

कुल्लू। शहर में हेपेटाइटिस-ए (पीलिया) के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जनजागरूकता अभियान शुरू किया। अभियान के तहत शास्त्री नगर, शीशामाटी, गांधी नगर, अखाड़ा बाजार और सरवरी स्लम क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।अभियान के दौरान लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, आसपास साफ-सफाई रखने और केवल स्वच्छ पानी पीने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही हेपेटाइटिस-ए के लक्षण, इसके फैलने के कारण, बचाव के उपाय और समय पर चिकित्सकीय उपचार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।स्वास्थ्य जन शिक्षा अधिकारी निर्मला मेहता ने बताया कि गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के जरिए जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंच सके। उन्होंने लोगों से स्वच्छ और स्वस्थ आदतें अपनाने तथा हेपेटाइटिस-ए की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।उन्होंने बताया कि यह अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर के निर्देश पर चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में भी जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala