Top·

Kullu News: पंकज बने मिनी ट्रक और जीप ऑपरेटर यूनियन के चेयरमैन

Kullu News: पंकज बने मिनी ट्रक और जीप ऑपरेटर यूनियन के चेयरमैन

घेपन मिनी ट्रक और जीप ऑपरेटर यूनियन की नई कार्यकारिणी का बुधवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया।

केलांग (लाहौल-स्पीति)। घेपन मिनी ट्रक और जीप ऑपरेटर यूनियन की नई कार्यकारिणी का बुधवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। गौशाल ग्राउंड में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आनंद शाशनी ने की, जिसमें यूनियन के सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पंकज को चेयरमैन बनाया गया। वहीं, अनिल शाशनी को अध्यक्ष, अनिल कुमार को उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह को कोषाध्यक्ष और राहुल को सचिव चुना गया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमोद खलिंग, रोशन, प्रवीण, रवि ठाकुर और मिंटू गुरमेट को शामिल किया गया। संवाद

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala