Politics·

Kullu News: बंजार में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के सात पद

Kullu News: बंजार में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के सात पद

बाल विकास परियोजना अधिकारी बंजार परियोजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बंजार (कुल्लू)। बाल विकास परियोजना अधिकारी बंजार परियोजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त शाम 5 बजे तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, बंजार कार्यालय में जमा कर सकती हैं।बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और चार सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। कार्यकर्ता के पद ग्राम पंचायत सराज के ढीयों, मशियार के सरूट और ग्राम पंचायत नोहांडा के रोपा-तीन केंद्र में रिक्त हैं। सहायिका के पद ग्राम पंचायत खाबल के बलोली, मोहनी के सरंढ़ी, गाड़ापरली के शरियाड़ी और ग्राम पंचायत चकुरठा के पढ़ारनी केंद्र में भरे जाएंगे। अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया की स्थायी निवासी होनी चाहिए। उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है।अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना आवश्यक है। चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10,500 रुपये और सहायिका को 5,800 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala