Kushinagar News: 136 विद्यालयों की हुई जांच 12 शिक्षाकर्मी अनुपस्थित

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्था परखने के लिए शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने क्रॉस चेकिंग अभियान चलाया।
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्था परखने के लिए शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने क्रॉस चेकिंग अभियान चलाया। 136 विद्यालयों की जांच की गई। इस दौरान 12 शिक्षाकर्मी बिना अनुमति के अनुपस्थित मिले। इनमें एक अनुदेशक, चार सहायक अध्यापक और सात शिक्षामित्र शामिल हैं। अनुपस्थित सभी शिक्षाकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अनिल सिंह ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रॉस चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएसए की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
