Politics·

Kushinagar News: मुसहर समाज की पट्टे की जमीन भी चहेतों को दे दी

Kushinagar News: मुसहर समाज की पट्टे की जमीन भी चहेतों को दे दी

सरकारी जमीन पर नाम दर्ज कराने वाले गिरोह ने मुसहर समाज को भी नहीं बख्शा है।

तमकुहीराज। सरकारी जमीन पर नाम दर्ज कराने वाले गिरोह ने मुसहर समाज को भी नहीं बख्शा है। जालसाजों ने मुसहर समाज के 17 लोगों को आवंटित पट्टे की जमीन पर अपने चहेतों व करीबियों का नाम दर्ज करा दिया। कई दशकों पुराने फर्जी परवाना व आदेश का हवाला देकर मालिकान रजिस्टर में नाम दर्ज करा लिया। सरकारी जमीन के फर्जीवाड़े के खेल में तहसील के विभिन्न पटलों पर काम करने वाले कुछ निजी मुंशियों व जिले के अभिलेखागार में तैनात कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।तहसील क्षेत्र के बांसगांव निवासी शिवशंकर कुशवाहा नगर पंचायत दुदही समेत रामपुर बरहन, धोकरहा, बांसगांव, बड़हरा, व पडरौन मडुरही स्थित नवीन परती, बंजर व खलिहान आदि के सैकड़ों एकड़ सरकारी भूमि की फर्जी खतौनी जारी करने की शिकायत डीएम से की। जांच में करीब 10 एकड़ जमीन पर फर्जी परवाना इंद्राज व आदेश पर अलग-अलग अवधि में लोगों के नाम दर्ज होने की पुष्टि हुई। इसके बाद 10 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसकी जांच पुलिस व प्रशासन की गठित टीमें कर रही हैं।मामले में फर्जीवाड़ा गिरोह ने सरकार की प्राथमिकता में शामिल मुसहर समाज के लोगों को भी नहीं बख्शा। तहसील प्रशासन की ओर से गौरी श्रीराम के 17 मुसहर समाज के लोगों को पट्टा आवंटित किया था। पट्टे की जमीन पर पूर्व में दूसरे लोग काबिज थे। तमाम पहल व आदेश के बावजूद पट्टे की जमीन खाली नहीं हुई। इसके बाद वर्ष 2024 में तहसील प्रशासन व पुलिस की टीम ने मुसहर समाज के लोगों को आवंटित पट्टे की जमीन पर कब्जा दिला दिया। फर्जीवाड़ा गिरोह ने कई दशक पुराने फर्जी आदेश का हवाला देकर 2026 में पट्टे की जमीन पर भी अपने चहेतों का नाम दर्ज करा लिया है।सूत्र बताते हैं कि फर्जीवाड़ा गिरोह की जड़ें काफी मजबूत हैं। गिरोह के गुर्गों ने काफी संपत्ति अर्जित की है। तमकुहीराज तहसील के विभिन्न पटलों से लेकर जिले के रिकॉर्ड रूम में मौजूद कुछ कर्मियों ने फर्जी परवाना, इंद्राज व आदेशों पर अलग-अलग अवधि में नाम दर्ज करने के खेल को अंजाम दिया। इसके बदले उन्हें मोटी रकम मुहैया कराई गई।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala