Business·

Lucknow News: एक्सप्रेसवे से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 18 रुपये होगा ज्यादा

Lucknow News: एक्सप्रेसवे से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 18 रुपये होगा ज्यादा

एक्सप्रेसवे से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 18 रुपये होगा ज्यादा

लखनऊ। एक्सप्रेसवे के जरिये कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों का किराया महंगा होगा। प्रतियात्री 18 रुपये का भार बढ़ेगा। ऐसा महंगे टोल की वजह से होगा। कानपुर जाने व लौटने पर प्रति बस 1405 रुपये के टोल का भुगतान करना होगा। 20 जुलाई से एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया है। इसका टोल देश में सबसे महंगा है। चार पहिया वाहनों का टोल एक ओर से 275 रुपये है। बस व ट्रक का टोल एक ओर से 935 रुपये है तथा उसी दिन वापसी करने पर कुल 1405 रुपये देने होंगे। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र ने इस एक्सप्रेसवे पर बसों के संचालन के लिए सर्वे कराया है। 63 किमी लंबे एक्सप्रेसवे से कानपुर जाने वाली बसों का काफी समय बचेगा। अभी नेशनल हाईवे से कानपुर जाने वाली बसों में किराया 137 रुपये है। जब बसें एक्सप्रेसवे से जाएंगी तो यात्रियों को टिकट के लिए 155 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर बसों के टोल के आधार पर यात्री किराये में वृद्धि होनी है। हालांकि, रोडवेज मुख्यालय से अंतिम मुहर लगने के बाद ही किराये में वृद्धि की जाएगी।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala