Top·
Lucknow News: गुणवत्तापूर्ण जल पर लविवि के विद्यार्थी करेंगे शोध

Source:amarujala ↗
गुणवत्तापूर्ण जल पर लविवि के विद्यार्थी करेंगे शोध
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पर शोध करेंगे। इसके लिए लविवि और मर्करी इंटरनेश्नल प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता भी हुआ है। यह समझौता अनुसंधान और नवाचार पर केंद्रित है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मर्करी इंटरनेशनल के निदेशक दुर्गेश राय ने बताया कि उनकी कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित पेयजल समाधान विकसित कर रही है। कुलपति प्रो. सैनी ने कहा कि इस साझेदारी से लविवि के विद्यार्थियों को आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर काम करने का अवसर मिलेगा और विश्वविद्यालय में शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
