Top·

Maharajganj News: युवा वैज्ञानिक ने जिस दिन शिकायत की उसके अगले दिन उन्हीं पर दर्ज हो गई थी एफआईआर

Maharajganj News: युवा वैज्ञानिक ने जिस दिन शिकायत की उसके अगले दिन उन्हीं पर दर्ज हो गई थी एफआईआर

An FIR was registered against the young scientist the very next day after he lodged a complaint.

युवा वैज्ञानिक की मौत का मामला, बस्ती के कारोबारी का दर्ज होगा बयानबस्ती पुलिस से संपर्क कर राहुल के खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी लेंगे राजधानी के अफसरलखनऊ/महराजगंज। विभूतिखंड के नोवोटेल होटल में हुई युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत के मामले में राजधानी पुलिस बस्ती पुलिस से संपर्क करेगी। राहुल के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बारे में जानकारी ली जाएगी। साथ ही राहुल की ओर से की गई शिकायत पर हुई कार्रवाई के बारे में भी ब्योरा जुटाया जाएगा।इस मामले में सबसे खास बात यह है कि राहुल ने जिस दिन एडीजी गोरखपुर जोन से कारोबारी चंद्रभूषण मिश्र की शिकायत की थी, उसके अगले ही दिन उन पर बस्ती के नगर थाने में एफआईआर दर्ज हो गई। यह एफआईआर चंद्रभूषण की तहरीर पर दर्ज हुई थी। लखनऊ पुलिस इन सभी बिंदुओं की पड़ताल करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि आखिर यह संयोग है या साजिश के तहत सबकुछ हुआ।राहुल के भाई रोहित ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस राहुल की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि चैट में राहुल को धमकी दी गई होगी तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चंद्रभूषण को नोटिस देकर पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने राहुल के बैंक खातों का भी ब्योरा मांगा है। इसके आधार पर वित्तीय लेनदेन खंगाला जाएगा।बस्ती जाकर दर्ज कराए थे बयानछानबीन में सामने आया है कि बस्ती में मामला दर्ज होने के बाद विवेचक ने राहुल को बुलाया था। राहुल ने विवेचक के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे। उन्होंने बताया था कि ठगी उनके साथ हुई है, जबकि चंद्रभूषण का आरोप है कि राहुल ने उनसे रुपये लिए और लाटाए नहीं। दोनों ही लोगों की ओर से दी गई शिकायत में रकम के लेनदेन का जिक्र तो है, लेकिन वजह में अंतर है। ऐसे में पुलिस के सामने लेनदेन का असली कारण पता लगाना चुनौती से कम नहीं है।स्पष्ट तहरीर लेकर छानबीन करेगी पुलिसलखनऊ पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से दी गई तहरीर स्पष्ट नहीं है। परिजन स्पष्ट तहरीर देंगे तो संबंधित लोगों से पूछताछ कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, राहुल के भाई रोहित हत्या का आरोप लगाते हुए लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नोवोटेल होटल में राहुल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस को कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट नहीं मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच के लिए विसरा और हार्ट सुरक्षित रखा गया है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala