Top·

Mainpuri News: शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस

Mainpuri News: शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस

मैनपुरी। जिले के शिक्षामित्रों ने समायोजन निरस्त के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने स्कूलों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। मांग की कि सरकार जल्द उनके खोए हुए सम्मान को उनका समायोजन कर वापस करे। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किया गया तब से आज तक लगभग 15000 साथी काल के गाल में समा गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि शिक्षामित्र जब शिक्षकों के समान कार्य करते हैं तो उन्हें समान वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों को समायोजित कर उनका खोया हुआ सम्मान वापस लाया जाए। शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संयोजक विनीत प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने हाल ही में मानदेय बढ़ाकर अच्छा कदम उठाया है, लेकिन सरकार को जल्द सभी शिक्षामित्रों को शिक्षक के पद पर समायोजित करना चाहिए। शिक्षामित्र अजय कुमार, सुमन यादव, सनत पांडेय, अवनीश कुमार, कल्पना चौहान आदि ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों को सरकार जल्द समायोजित करे।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala