फिलीपींस की कैटरीना लेगाडो बनीं Miss Supranational 2026, भारत की अवनी गुप्ता ने भी बिखेरा जलवा
पोलैंड में आयोजित Miss Supranational 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलीपींस की कैटरीना लेगाडो ने खिताब अपने नाम किया। वहीं, भारत की अवनी गुप्ता ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप-12 में जगह बनाई और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया।
Miss Supranational 2026: फिलीपींस की कैटरीना लेगाडो (Katrina Llegado) ने मिस सुप्रानेशनल 2026 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है। पोलैंड के नोवी सॉंच स्थित स्ट्रेज़ेलेस्की पार्क एम्फीथिएटर में आयोजित मिस सुप्रानेशनल 2026 के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने 67 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह ताज हासिल किया।,कैटरीना को ब्राजील की मिस सुप्रानेशनल 2025 एडुआर्डा ब्राउम ने विजेता का ताज पहनाया। इस साल प्रतियोगिता की थीम "फेस्टिवल ऑफ ब्यूटी" रखी गई थी, जिसमें दुनिया भर से आई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।,फाइनल राउंड में कैटरीना के साथ ब्राजील, चेक गणराज्य, फ्रांस और नाइजीरिया की प्रतियोगी टॉप-5 में पहुंचीं। कैटरीना लेगाडो से इंटरव्यू राउंड में एक भावनात्मक सवाल पूछा गया। उनसे कहा गया कि वह उस पल के बारे में बताएं, जब उन्होंने दुनिया की उम्मीदों के मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश छोड़ दी और उस महिला के रूप में खुद को स्वीकार करना शुरू किया, जो बनने के लिए वह वास्तव में बनी थीं।,जूरी के सवाल के जवाब में कैटरीना ने कहा कि "मैं हमेशा से मानती हूं कि हमें कभी भी खुद को किसी तय ढांचे में फिट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हम अपनी कमियों के साथ भी पूरी तरह खूबसूरत हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं खुद भी परफेक्शन की चाह से जूझती रही हूं। लेकिन आज मैं यहां अपनी पूरी कोशिश के साथ खड़ी हूं। मेरा लक्ष्य किसी और जैसा बनना नहीं, बल्कि खुद का सबसे बेहतर रूप बनना है।",कैटरीना फिलीपींस एयर फोर्स रिजर्व की सदस्य भी हैं। उन्होंने डी ला साले यूनिवर्सिटी, मनीला से फाइनेंशियल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इससे पहले वह Reina Hispanoamericana Filipinas 2019 का खिताब जीत चुकी हैं और मिस यूनिवर्स फिलीपींस में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।,प्रतियोगिता में फ्रांस की ईव गिल्स प्रथम रनर-अप रहीं। वहीं, भारत की अवनी गुप्ता ने भी मिस सुप्रानेशनल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-12 में अपनी जगह बनाई। पूरे प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने आत्मविश्वास और स्टाइल से जूरी को प्रभावित किया। खासतौर पर नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में उनके प्रेजेंटेशन को खूब सराहा गया।, ,डिजाइनर अमरीन खान के आउटफिट में अवनि ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दुनिया के सामने रखा। उन्होंने रॉ सिल्क और ऑर्गेंजा से बने गहरे लाल रंग के लहंगे में दुनिया को भारतीय कारीगरों की बेमिसाल हस्तकला और शिल्प कौशल से रूबरू करवाया।,ग्रैंड फिनाले के लिए अवनी ने डिजाइनर भावना राव की डिजाइन की हुई मेरलॉट शेड की कस्टम गाउन पहनी। इस आधुनिक और आकर्षक लुक के जरिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय फैशन और डिजाइन की खूबसूरती को एक बार फिर दुनिया के सामने पेश किया।,कौन हैं अवनी गुप्ता?,उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली अवनी गुप्ता मिस दिवा सुप्रानेशनल 2025 का खिताब जीत चुकी हैं। ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में कदम रखने से पहले अवनी एक चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोफेशनल के तौर पर काम करती थीं। उनका कहना है कि कॉर्पोरेट नौकरी और पेजेंट की तैयारी को साथ लेकर चलना आसान नहीं था, लेकिन इसी अनुभव ने उन्हें अनुशासन, समय प्रबंधन और खुद पर भरोसा करना सिखाया।, ,अपनी नौकरी छोड़ने को लेकर अवनी ने एक इंटरव्यू में कहा था- दिनभर ऑडिट का काम करने के बाद हर शाम पेजेंट की तैयारी करना आसान नहीं था। लेकिन इसी सफर ने मुझे मुश्किल परिस्थितियों में डटे रहना, समय का सही इस्तेमाल करना और खुद पर विश्वास करना सिखाया।,बता दें कि मिस सुप्रानेशनल दुनिया की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है। हाल के वर्षों में इस प्रतियोगिता ने नियमों में बदलाव करते हुए विवाहित महिलाओं और माताओं को भी भाग लेने की अनुमति दी है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at timesnowhindi
