Moradabad News: तराई किसान यूनियन ने जैतवाड़ा बिजलीघर पर दिया धरना

तराई किसान यूनियन ने जैतवाड़ा बिजलीघर पर दिया धरना
कुंदरकी। तराई किसान यूनियन ने बिजली समस्या को लेकर जैतवाड़ा बिजलीघर पर धरना दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष गुड्डू पाशा ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की समस्या गहराती जा रही है जिस कारण 24 घंटे में मात्र 12 से लेकर 14 घंटे की बिजली मिल पा रही है, इससे किसानों, दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम ग्रामीणों को कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर बिजली की आपूर्ति कम होने के बावजूद बिल अत्यधिक भेजे जा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। जैतवाड़ा बिजलीघर से जुड़ी कई स्थानों पर विद्युत तार अत्यंत जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिनकी वजह से विद्युत हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं धरने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन हल्का उप निरीक्षक को दिया गया। ज्ञापन में अहमदनगर जैतवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में नियमित और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति देने, जर्जर और पुराने विद्युत तारों को तत्काल बदलने, बिजली की अघोषित कटौती पर रोक लगाने, उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की जांच कराकर उचित संशोधन कराने आदि मांगें की गई हैं।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
