तंत्र-मंत्र के नाम पर नोटों की बारिश का लालच और लाखों की ठगी; MP में तांत्रिक गिरोह का पर्दाफाश

घटना मध्य प्रदेश के मंदसौर की है। एक गैंग ने तंत्र मंत्र के नाम पर पीड़ित को पैसों की बारिश का लालच दिया और लाखों की ठगी कर डाली। पुलिस ने गैंग के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कुछ की तलाश जारी है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर से ठगी का ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां नोटों की बारिश कराने और जमीन में गड़ा करोड़ों का खजाना निकालने का झांसा देकर एक तांत्रिक गिरोह ने लाखों रुपए की ठगी कर डाली। अफजलपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।आरोपियों ने खुद को तांत्रिक बताकर पीड़ित को भरोसा दिलाया कि पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के जरिए नोटों की बारिश कराई जा सकती है, जमीन में दबा खजाना निकाला जा सकता है और रकम को दोगुना किया जा सकता है। इसी लालच में रतलाम जिले के चिकलाना निवासी गोपाल धाकड़ आरोपियों के जाल में फंस गए।ऐसे बनाया शिकारजानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कुएं और जंगल में पूजा-पाठ का नाटक रचा। दुर्घटना और मौत का झूठा ड्रामा किया। जमीन से अंबे माता की मूर्ति निकालकर 51 दिन की पूजा के बाद गड़ा धन मिलने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शिकायतकर्ता को भूत-प्रेत का डर दिखाकर वहां से भगा दिया गया। बाद में आरोपियों ने नोटों से भरी एक पोटली फरियादी को घर ले जाने के लिए दी। लेकिन जब पोटली खोली गई तो उसमें सिर्फ 20-20 रुपए के नोटों की गड्डियां मिलीं,जिसके बाद फरियादी को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।शिकायत के बाद अफजलपुर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान कथित तांत्रिक की असली पहचान भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का असली नाम नबीनुर है, जो खुद को गोपाल बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पृथ्वीराज, कमलेश, नबीनुर और अफसर को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 51 हजार रुपए नकद, दो मोटरसाइकिल, तांत्रिक सामग्री, विशेष वेशभूषा, माला और अंबे माता की मूर्ति बरामद की गई है। वहीं कंवरलाल समेत अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क और ठगी की रकम को लेकर आगे की जांच में जुटी है। रिपोर्ट- विजेंद्र यादव
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at livehindustan
