MP Education News: अब 31 जुलाई तक मिलेगा यूजी-पीजी में प्रवेश, सीएलसी राउंड से ऐसे लें एडमिशन

Education news: मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है. छात्र कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) के अतिरिक्त चरण के जरिए सरकारी और निजी कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं.
Education news: जिन विद्यार्थियों ने अब तक किसी वजह से कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया है, उनके लिए अच्छी खबर है. खरगोन सहित प्रदेश के कई कॉलेजों में सीटे खाली होने से शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है. मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है. छात्र कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) के अतिरिक्त चरण के जरिए सरकारी और निजी कॉलेजों में दाखिला ले सकते है. खास बात ये है कि, अब विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए ज्यादा परेशान भी नहीं होना पड़ेगा. पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश आसानी से एक ही दिन में मिल जाएगा. यानी सुबह छात्र सुबह अपनी चॉइस फिलिंग करेंगे और उसी दिन शाम को मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी. मेरिट में नाम आने के बाद अगले दिन शाम चार बजे तक जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा कर छात्र प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. खरगोन में 40 फीसदी सीटें खाली खरगोन पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल जीएस चौहान ने बताया कि, जिले के 10 शासकीय कॉलेजों में कुल 9,776 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें अब तक 6,285 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जबकि 3,491 सीटें अभी भी खाली हैं. यानी जिले में करीब 35 प्रतिशत सीटों पर अभी भी एडमिशन होना बाकी है. ऐसे में जिन छात्रों का अब तक प्रवेश नहीं हो पाया है, उनके पास यह अंतिम मौका है. इन छात्रों को मिलेगा फायदा शिक्षा विभाग के इस फैसले से उन तमाम छात्रों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी, जो प्रोफेशनल एवं रोजगार से जुड़े विषयों की पढ़ाई करना चाहते है, लेकिन किसी कारणवश प्रवेश लेने से वंचित रह गए. प्रवेश लेने के लिए सबसे पहले ई-प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन कर CLC राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करें. यदि पहले से पंजीयन है तो उसी लॉगिन से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके बाद विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेज और विषय का चयन (Choice Filling) करेंगे. कॉलेज में उपलब्ध सीटों के अनुसार विकल्प भरना होगा. CLC राउंड प्रवेश प्रोसेस आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा. किसी कमी होने पर उसे सुधारने का मौका भी दिया जाता है. अतिरिक्त CLC चरण में रोजाना 11 बजे तक तक विद्यार्थियों के लिए चॉइस फिलिंग हेतु पोर्टल खुला रहेगा. उसी दिन शाम 5 बजे मेरिट सूची जारी की जाती है. मेरिट 12वीं या स्नातक के अंकों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर तैयार होती है. मेरिट में नाम आने पर अगले दिन शाम 4 बजे तक ऑनलाइन या कॉलेज में प्रवेश शुल्क जमा करना होगा. शुल्क जमा नहीं करने पर आवंटित सीट निरस्त हो सकती है.
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at hindinews18
