Top·

MP News: टीकमगढ़ को मिली विकास की सौगात, CM मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज समेत किए कई बड़े ऐलान

MP News: टीकमगढ़ को मिली विकास की सौगात, CM मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज समेत किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ के 72 विकास कार्यों की सौगात दी। मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की और केन-बेतवा परियोजना, किसानों व लाड़ली बहना योजना पर बड़ा बयान दिया।

भोपाल/टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में आयोजित कार्यक्रम में 189 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले 72 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया।

टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज बनाने का बड़ा ऐलान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि टीकमगढ़ जिले में सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का भूमि-पूजन जल्द ही किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

सांदीपनि विद्यालयों से बच्चों को मिल रही संस्कारयुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकमगढ़ को अमृत भारत रेलवे स्टेशन, नए सांदीपनि विद्यालयों और अन्य विकास कार्यों की सौगात मिली है। जतारा, खरगापुर और बड़ा गांव में तैयार किए गए सांदीपनि विद्यालय आने वाली पीढ़ी को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने कहा कि बदलते समय के अनुरूप इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार भी दिए जा रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से प्रेरित ये विद्यालय बच्चों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक संबंधों की भावना को मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में मित्रों का स्थान भी परिवार के सदस्यों जितना महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

समान नागरिक कानून और बुंदेलखंड के विकास पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान कानून लागू होने से मुस्लिम महिलाओं को भी उनके अधिकार सुनिश्चित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विवाह, तलाक और वसीयत जैसे मामलों में समान कानून लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। पहले पानी की कमी के कारण यहां के किसानों को गरीबी और पलायन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन अब केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बुंदेलखंड कृषि उत्पादन के मामले में पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ सकता है।

कांग्रेस पर साधा निशाना, किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने किसानों के हित में कोई ठोस कार्य नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों ने नदी जोड़ो परियोजनाओं को कभी प्राथमिकता नहीं दी, जबकि आज वही लोग इस मुद्दे पर विरोध और आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को सिंचाई सुविधाओं से वंचित रखा गया, लेकिन वर्तमान सरकार इस स्थिति को बदलने के लिए लगातार काम कर रही है।

सिंचाई का दायरा बढ़ा, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में केवल लगभग साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा थी, जबकि वर्तमान सरकार के प्रयासों से यह बढ़कर करीब 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान कल्याण वर्ष के तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को अनुदान दिया जा रहा है तथा गोशालाओं के संचालन के लिए प्रति गौमाता 40 रुपये की सहायता दी जा रही है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से दुग्ध उत्पादकों को दूध का बेहतर मूल्य मिल रहा है।

सभी वर्गों के कल्याण और धार्मिक स्थलों के विकास पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सनातन संस्कृति से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों का भव्य विकास करा रही है। साथ ही सभी धर्मों और समाज के लोगों के कल्याण के लिए समान भाव से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना का लाभ बहन रानी को भी मिल रहा है और बहन रुखसाना को भी हर महीने 1500 रुपये की सहायता दी जा रही है। सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मत्स्य पालन और पशुपालन को भी मिल रहा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन और मत्स्य पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार मछुआरा समुदाय के लिए नई योजनाएं लागू कर रही है ताकि मत्स्य उत्पादन बढ़े और लोगों की आमदनी में वृद्धि हो।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at hindi_asianetnews