Nainital News: सेंट जोसेफ ने जीता मिनी फुटबाल का खिताब

नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) नैनीताल की ओर से आयोजित मिनी फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेंट जोसेफ स्कूल नैनीताल के नाम रहा। बेहद रोमांचक और कड़े खिताबी मुकाबले में सेंट जोसेफ ने सनवाल स्कूल को 3-1 के अंतर से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट और स्थानीय विधायक सरिता आर्य उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मैदान पर डीएसए महासचिव मनोज जोशी, उपाध्यक्ष डीएसए बिष्ट, खीमराज देउपा, पवन खडायत, शैलेंद्र बर्गली, भूपेंद्र बिष्ट, धर्मेंद्र शर्मा, हरीश जोशी, जलज बर्मा, चन्द्र लाल साह, डॉ. मनोज बिष्ट, भगवत रावत, जीनू पांडे आदि मौजूद रहे।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
