'हार्ड वर्क और टैलेंट की कोई कीमत नहीं', NEET विवाद पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट वायरल

बॉलीवुड सितारे इन दिनों देशभर में चल रहे छात्र प्रदर्शनों को लेकर लगातार अपनी राय रख रहे हैं. इसी लिस्ट में अब करीना कपूर भी पीछे नहीं रहीं. अब करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को ऐसा सिस्टम मिलना चाहिए जिस पर वे भरोसा कर सकें.
नई दिल्ली. इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद पर अब चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर छात्रो के सपोर्ट में अपनी बात रखी है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. शिक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही छात्रों की इस जंग में अब करीना कपूर भी शामिल हो गई है. एक्ट्रेस का कहना है कि वह काफी वक्त इस पर बात करना चाह रही थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी बात रखी है. आने वाला कल आज से बेहतर होगा करीना कपूर का पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘इस मुद्दे पर अब मैं चुप नहीं रह सकती.देश के इतने युवा अपनी बात रखना चाह रहे हैं, तो ऐसे में उनकी बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. हम सभी जानते हैं कि एक बच्चे के लिए शिक्षा का क्या मतलब होता है. शिक्षा उसे आत्मविश्वास देती है, उम्मीद देती है और परिवारों को यह भरोसा दिलाती है कि आने वाला कल आज से बेहतर हो सकता है. लेकिन शिक्षा तभी काम करती है, जब बच्चों का उस पर भरोसा हो. और यह भरोसा उसी पल टूट जाता है, जब उन्हें लगने लगता है कि ईमानदारी, मेहनत और योग्यता की कोई कीमत नहीं है.’ View this post on Instagram A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) यही हमारा आने वाला कल हैं अपनी इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, ‘किसी भी बच्चे को यह नहीं सोचना चाहिए कि उसकी मेहनत काफी होगी या नहीं. उन्हें ऐसी व्यवस्था मिलनी चाहिए, जिस पर वे भरोसा कर सकें, जहां योग्यता को इंपोर्टेंस मिले, मेहनत का सम्मान हो और हर बच्चे को बराबरी का मौका मिले. यह कोई बड़ी मांग नहीं है, बल्कि मामूली सी उम्मीद है. जब पूरी एक पीढ़ी अपने भविष्य के लिए एक साथ आवाज उठाती है, तो उन्हें सुनना हमारी जिम्मेदारी है. हमारे बच्चे हमें उतनी ही गंभीरता से देख रहे हैं, जितना हम उन्हें देखते हैं. आज हम जिस तरह रिएक्ट कर रहे हैं, वही उन्हें बताएगा कि निष्पक्षता और भरोसा सच में मौजूद हैं या सिर्फ शब्द हैं. वे सिर्फ कल की तैयारी नहीं कर रहे, बल्कि वही हमारा आने वाला कल हैं.’ बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर पोस्ट शेयर कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में बात रखी थी. उन्होंने कहा था कि पेपर लीक बेहद गंभीर मामला है और इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at hindinews18
