Education·

NEET UG Result में उत्तर प्रदेश के छात्रों का जलवा, किस राज्य का रहा सबसे कमजोर प्रदर्शन?

NEET UG Result में उत्तर प्रदेश के छात्रों का जलवा, किस राज्य का रहा सबसे कमजोर प्रदर्शन?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG के Result जारी कर दिए हैं. इसमें राज्यों के प्रदर्शन के दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं. NTA द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. यूपी से रिकॉर्ड 1.70 लाख से अधिक स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. वहीं टॉपर्स की लिस्ट में राजस्थान, बिहार और पंजाब जैसे राज्यों का दबदबा रहा है. The post NEET UG Result में उत्तर प्रदेश के छात्रों का जलवा, किस राज्य का रहा सबसे कमजोर प्रदर्शन? appeared first on Prabhat Khabar .

NEET UG Result 2026 की घोषणा के बाद देश भर के सफल स्टूडेंट्स में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस साल 11.21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है. NTA द्वारा जारी स्टेट वाइज डेटा का एनालिसिस करें तो हिंदी पट्टी के राज्यों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किस राज्य के कितने स्टूडेंट्स ने बाजी मारी, कहां का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा. उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा स्टूडेंट सफल जनसंख्या के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश ने नीट में परचम लहराया है. यूपी से इस साल सबसे ज्यादा 1 लाख 70 हजार 770 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इसका मतलब है कि हर 7 में से 1 सफल स्टूडेंट यूपी से है. वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा. वहां से 1.07 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है. राजस्थान का सक्सेस रेट रहा सबसे बेस्ट रिजल्ट की कुल संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. लेकिन सक्सेस रेट के मामले में राजस्थान नंबर वन बन गया है. राजस्थान से कुल 1.92 लाख स्टूडेंट परीक्षा में बैठे थे. इनमें से 1.33 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पास हुए हैं. यानी राजस्थान के 69% स्टूडेंट्स इस परीक्षा में पास हुए हैं. इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन रहा सबसे कमजोर एनटीए के आंकड़ों के अनुसार, भौगोलिक परिस्थितियों और कम आबादी के कारण देश के छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में सफल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या सबसे कम रही है. लक्षद्वीप: इस केंद्र शासित प्रदेश से सबसे कम स्टूडेंट क्वालिफाई हुए हैं. यहां से क्वालिफाई हुए स्टूडेंट्स की संख्या सिर्फ 43 हैं. लद्दाख और अंडमान: यहां भी सफल स्टूडेंट्स का आंकड़ा बेहद सीमित रहा. हालांकि इन दुर्गम क्षेत्रों से भी स्टेट टॉपर्स ने बेहतरीन स्कोर किया है. पूर्वोत्तर के राज्य: सिक्किम, मिजोरम और नागालैंड में भी पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बहुत कम हैं. कुछ प्रमुख राज्यों के आंकड़े इस प्रकार हैं राज्य परीक्षा में बैठे कुल स्टूडेंट्स पास स्टूडेंट्स की संख्या उत्तर प्रदेश 328847 170770 बिहार 140079 68968 राजस्थान 192023 133140 वेस्ट बंगाल 93381 52746 महाराष्ट्र 201100 107304 मध्य प्रदेश 105514 55655 हरियाणा 59287 36622 दिल्ली 53846 35132 गुजरात 68833 38146 झारखंड 35051 19039 ओडिशा 50009 28336 सिक्किम 1092 579 लद्दाख 899 491 अंडमान निकोबार 717 369 लक्षद्वीप 90 43 बाकि और State Wise आंकड़े नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं. State Wise Data of NEET UG Candidates Qualified In 2026 The post NEET UG Result में उत्तर प्रदेश के छात्रों का जलवा, किस राज्य का रहा सबसे कमजोर प्रदर्शन? appeared first on Prabhat Khabar .

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at prabhatkhabar