Crime·

सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से आरोपियों की जमानत:पिता के आधार कार्ड में नाम बदलकर बनाया फर्जी दस्तावेज; बेटा गिरफ्तार

सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से आरोपियों की जमानत:पिता के आधार कार्ड में नाम बदलकर बनाया फर्जी दस्तावेज; बेटा गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में न्यायालय को गुमराह कर आरोपियों की जमानत कराने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र के अजबनगर गांव के रंगपारा निवासी 34 वर्षीय देव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर फर्जी आधार कार्ड बनाया और उसका इस्तेमाल न्यायालय में किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने पिता के आधार कार्ड में नाम बदलकर अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद वह पिता की जगह खुद न्यायालय में पेश हुआ और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इसी फर्जी आधार कार्ड के जरिए उसने कुछ मामलों में आरोपियों की जमानत कराई। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के लिए कई बार बुलाने के बावजूद आरोपी जांच में शामिल नहीं हुआ। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अंबिकापुर में भी चल रही जांच शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ अंबिकापुर जिले में भी फर्जी आधार कार्ड के जरिए न्यायालय से जमानत लेने का एक मामला जांच में है। पुलिस को शक है कि इस पूरे मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी एडिशनल एसपी योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश की। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल कराने में आरोपी की मदद किसने की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता के नाम पर ऋण पुस्तिका होने के कारण आरोपी ने यह फर्जीवाड़ा किया। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से आरोपियों की जमानत:पिता के आधार कार्ड में नाम बदलकर बनाया फर्जी दस्तावेज; बेटा गिरफ्तार - कॉपी लिंक सूरजपुर जिले में न्यायालय को गुमराह कर आरोपियों की जमानत कराने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र के अजबनगर गांव के रंगपारा निवासी 34 वर्षीय देव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने पिता के आधार कार्ड में छेड़ पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने पिता के आधार कार्ड में नाम बदलकर अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद वह पिता की जगह खुद न्यायालय में पेश हुआ और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इसी फर्जी आधार कार्ड के जरिए उसने कुछ मामलों में आरोपियों की जमानत कराई। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के लिए कई बार बुलाने के बावजूद आरोपी जांच में शामिल नहीं हुआ। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अंबिकापुर में भी चल रही जांच शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ अंबिकापुर जिले में भी फर्जी आधार कार्ड के जरिए न्यायालय से जमानत लेने का एक मामला जांच में है। पुलिस को शक है कि इस पूरे मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी एडिशनल एसपी योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश की। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल कराने में आरोपी की मदद किसने की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता के नाम पर ऋण पुस्तिका होने के कारण आरोपी ने यह फर्जीवाड़ा किया। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi