Politics·

दुनिया का इकलौता शनि मंदिर... कर्मलदाता पूरे गांव की करते हैं सुरक्षा, घर-दुकानों में नहीं होते दरवाजे-ताले

दुनिया का इकलौता शनि मंदिर... कर्मलदाता पूरे गांव की करते हैं सुरक्षा, घर-दुकानों में नहीं होते दरवाजे-ताले

Shani Shingnapur Temple: क्या आपने कभी ऐसे गांव के बारे में सुना है, जहां घरों में दरवाजे नहीं होते, दुकानों पर ताले नहीं लगते हैं. यहां तक कि बैंक भी बिना पारंपरिक लॉक वाले प्रवेश द्वार के भरोसे चलते हैं? सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन महाराष्ट्र का शनि शिंगणापुर गांव अपनी इसी अनोखी परंपरा के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां विराजमान कर्मफलदाता भगवान शनिदेव के बारे में मान्यता है कि वे स्वयं पूरे गांव की रक्षा करते हैं. लोगों का विश्वास है कि जो भी चोरी या गलत काम करने की कोशिश करता है, उसे शनिदेव के न्याय का सामना करना पड़ता है. यही कारण है कि, यह गांव वर्षों से आस्था, विश्वास और रहस्य का केंद्र बना हुआ है. आइए जानते हैं मंदिर के बारे में कुछ और रोचक जानकारियां- स्वयंभू माने जाते हैं भगवान शनिदेव महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) जिले में स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर को भगवान शनिदेव का सबसे प्रसिद्ध और अनोखा धाम माना जाता है. मान्यता है कि यहां स्थापित काले पत्थर की शिला स्वयंभू है. स्थानीय कथा के अनुसार, कई सदियों पहले भारी बारिश के बाद यह शिला एक नाले में मिली थी. जब ग्रामीणों ने इसे हटाने का प्रयास किया, तो दिव्य संकेत मिलने पर उसी स्थान पर इसकी स्थापना कर दी गई. पूरे गांव की करते हैं रक्षा इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि, यहां के लोग मानते हैं कि पूरे गांव की सुरक्षा स्वयं शनिदेव करते हैं. इसी विश्वास के चलते लंबे समय तक यहां अधिकांश घरों में दरवाजे नहीं लगाए जाते थे. लोग केवल पर्दे या साधारण चौखट का इस्तेमाल करते थे. यही परंपरा दुकानों और कई प्रतिष्ठानों में भी देखने को मिलती रही है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि, यहां स्थापित बैंक शाखा भी लंबे समय तक अपनी अनोखी संरचना के कारण चर्चा में रही. हालांकि, समय के साथ आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएं अपनाई गई हैं, लेकिन गांव की आस्था आज भी पहले जैसी ही बनी हुई है. चोरी करने वाले को मिलता है दंड! स्थानीय लोगों का विश्वास है कि, यदि कोई व्यक्ति यहां चोरी या बेईमानी करता है, तो उसे शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है. यही कारण है कि गांव में ईमानदारी और विश्वास की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है. हालांकि, इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था इस परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए है. लाखों श्रद्धालु करते हैं दर्शन हर शनिवार, शनि जयंती और अमावस्या जैसे विशेष अवसरों पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शनि शिंगणापुर पहुंचते हैं. भक्त यहां तेल अर्पित कर शनिदेव से न्याय, सुरक्षा और जीवन की बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करते हैं.

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at inkhabar