‘ईरान नहीं रख सकता परमाणु हथियार, हम सिर्फ जीतना चाहते हैं’, जानिए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर क्या किया नया दावा

Trump On Pakistan India War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं रख सकता। साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भी बड़ा दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया के देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरान के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम सिर्फ जीतना चाहते हैं... बात बहुत सीधी है। वे (ईरान) परमाणु हथियार नहीं रख सकते। इसके साथ ही ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भी एक हैरान करने वाला दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने टैरिफ लगाने की धमकी देकर दोनों देशों के बीच युद्ध को रुकवाया था। हालांकि, भारत सरकार ने ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। भारत ने साफ कहा है कि यह फैसला दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीधी बातचीत के बाद हुआ था, इसमें किसी तीसरे देश का कोई लेना-देना नहीं था। खबर अपडेट हो रही है...
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at patrika
