Crime·

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, महिला व चालक की मौत, कई घायल

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, महिला व चालक की मौत, कई घायल

लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22 रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर दामोदर गांव के समीप बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में घर के बाहर मौजूद महिला और स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई, जबकि कई लोग [...] The post चंदवा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, महिला व चालक की मौत, कई घायल appeared first on Jharkhand Latest News .

लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22 रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर दामोदर गांव के समीप बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में घर के बाहर मौजूद महिला और स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। मृतकों की पहचान राखी देवी, पति प्रमोद गिरी, निवासी दामोदर, चंदवा और स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार, पिता बद्री वर्मा, निवासी चंदवा के रूप में हुई है। हादसे में ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज कुमार, बिट्टू कुमार, सरिता देवी समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने राखी देवी और चालक अरविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद सीएचसी चंदवा में एंबुलेंस की कमी के कारण घायलों को रेफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, झामुमो नेता नौशाद अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो नगर की ओर से चंदवा आ रही थी। इसी दौरान दामोदर गांव के समीप चालक का वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे के समय घर के बाहर मौजूद एक महिला वाहन की चपेट में आ गई, जबकि घर के अंदर मौजूद एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन में सवार लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। The post चंदवा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, महिला व चालक की मौत, कई घायल appeared first on Jharkhand Latest News .

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jharkhandlatestnews