Top·

सरकार प्रदेश के स्टार्टअप का समर्थन जारी रखेगी, नए आइडियाज में निवेश को तैयार : मुख्यमंत्री

सरकार प्रदेश के स्टार्टअप का समर्थन जारी रखेगी, नए आइडियाज में निवेश को तैयार : मुख्यमंत्री

एएससीईएनडी 2026 स्टार्टअप समिट में 7 स्टार्टअप्स को 5-5 लाख के सीड फंड चेक दिए; नए इनोवेशन कार्यक्रम लांचसंवाद न्यूज एजेंसी श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और युवा उद्यमियों को उनके नवाचारों को सफल उद्यमों में बदलने के लिए हरसंभव मदद देगी। एसकेआईसीसी में एएससीईएनडी 2026 स्टार्टअप समिट को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दो दिवसीय समिट आइडिया, इनोवेशन, निवेश, मेंटरशिप और सरकारी नीति का संगम है, जो उद्यमिता को बढ़ावा देकर जम्मू और कश्मीर में आर्थिक विकास को तेज करेगा। मुख्यमंत्री ने माना कि सरकारें आमतौर पर बिना गारंटी वाले उद्यमों में निवेश से बचती हैं, लेकिन मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए सोच बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर हम 10 स्टार्टअप्स को फंड करते हैं तो शायद आठ फेल हो जाएं लेकिन जो 2 सफल होंगे, वो 8 की नाकामी की भरपाई से ज्यादा कर देंगे। हमें फेल होने का डर नहीं है। हमें सिर्फ इस बात का डर है कि हम आप सबका पर्याप्त समर्थन न कर पाएं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 7 स्टार्टअप्स को 5-5 लाख के सीड फंड चेक सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जम्मू कश्मीर के युवाओं की जमीनी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान से उम्मीद मिलती है। उदाहरण दिए कि सर्दियों में पानी की पाइप फ्रीज होने से बचाने वाले सेंसर सिस्टम पानी की बर्बादी रोकने वाले डिजिटल वाटर मीटर ओलावृष्टि से बचाव के जाल, कार्बन मोनोऑक्साइड डिटेक्टर, ऑटोमेटिक गैस रेगुलेटर शट-ऑफ डिवाइस एएससीईएनडी 2026 का संदेश है कि कोई आइडिया बुरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि हर आइडिया में संभावना है, बस उसे तराशने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी जम्मू कश्मीर में 1,300 से 1,400 रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं। उन्हें भरोसा है कि एएससीईएनडी 2027 तक यह संख्या दोगुनी और फिर दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समय पर मदद से जम्मू कश्मीर से कई यूनिकॉर्न निकल सकते हैं। कमिश्नर सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विक्रमजीत सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है और सरकार व्यवसाय करने में आसानी बेहतर बना रही है। विधायक पंपोर हसनैन मसूदी ने कहा कि बेरोजगारी बड़ी चुनौती है और उद्यमिता को बढ़ावा देना जरूरी है। जेकेईडीआई निदेशक मोहम्मद युनिस मलिक ने कहा कि एएससीईएनडी 2026 सिर्फ समिट नहीं, जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने लांच कींजूनियर लेवलन आईडिया चैलेंज 2026 (अंडर-18 स्कूल छात्रों के लिए)स्टार्टअप आइडिजा चैलेंज 2.0 - (कॉलेज और विश्वविद्यालय छात्रों के लिए)जम्मू और कश्मीर में व्यावसायिक अवसरों का संक्षिप्त संग्रह - द हिमालयन जर्नल स्टार्टअप कॉफी टेबल बुक।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala