Politics·

मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, राष्ट्र निर्माण के संकल्प को किया मजबूत

मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, राष्ट्र निर्माण के संकल्प को किया मजबूत

सदर विधानसभा क्षेत्र के सराय दयानत शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 205, नुमाइश पंडाल पर भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता एवं समाजसेवी अन्नू गुप्ता की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक [...] The post मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, राष्ट्र निर्माण के संकल्प को किया मजबूत appeared first on Etawah Live .

सदर विधानसभा क्षेत्र के सराय दयानत शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 205, नुमाइश पंडाल पर भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता एवं समाजसेवी अन्नू गुप्ता की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी, राष्ट्र निर्माण तथा विभिन्न प्रेरणादायी प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रहे नवाचारों, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचती है, जिससे समाज को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है। अन्नू गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से प्राप्त प्रेरणा के आधार पर सभी कार्यकर्ता जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संदेशों को पहुंचाने का संकल्प लिया। The post मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, राष्ट्र निर्माण के संकल्प को किया मजबूत appeared first on Etawah Live .

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at etawahlive