ज्वाइंट फोरम की हड़ताल में खुला सिस्टम का सच स्मार्ट दौर में डंडे से आन-आफ हो रहे बिजली ब्रेकर
अमृतसर| बिजली तंत्र को हाईटेक और स्मार्ट बनाने के पावरकॉम के दावों की जमीनी हकीकत उजागर हो गई है। ज्वाइंट फोरम की हालिया हड़ताल के दौरान जब कुर्सियों पर बैठने वाले इंजीनियरों ने 220 केवी और 132 केवी सब-स्टेशनों पर मोर्चा संभाला, तो वे खुद हैरान रह गए। कर्मचारियों की गैरमौजूदगी में बिजली घरों के स्विच काम नहीं कर रहे थे। फॉल्ट आने पर करंट और स्पार्किंग के डर से इंजीनियरों को दूर खड़े होकर लकड़ी के डंडों से ब्रेकर के लीवर को धक्का देकर ऑन-ऑफ करना पड़ा। नाम न छापने की शर्त पर एक इंजीनियर ने बताया कि ऐसा करना बेहद जोखिम भरा है, इन जर्जर ब्रेकरों को तुरंत बदला जाना चाहिए। इस संबंधी इंजी. परउपकार सिंह, एसई (पीएंडएम) ने कहा कि फिलहाल हमें किसी बिजली घर से ऐसी शिकायत नहीं मिली है। फिर भी सभी बिजली घरों की जांच करवा दी जाएगी और दिक्कत मिलने पर तुरंत ठीक करवाया जाएगा।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
