प्रवेश, ड्रॉपआउट, रैनवाटर हार्वेस्टिंग पर फोकस पढ़ाई से लेकर छात्रवृत्ति तक की समीक्षा की

भास्कर संवाददाता | खरगोन स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को जिले के सभी शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों के 100 से अधिक प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं की प्रगति और नई शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कानूड़े ने छात्रवृत्ति, मिड लाइन टेस्ट, ओटीआर, विद्यार्थी प्रोफाइल अपडेट, ड्रॉपआउट रोकने, सीएम हेल्पलाइन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, साइकिल वितरण और विद्यार्थियों के प्रवेश से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी प्राचार्यों को योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत नवागत सहायक संचालक तेजसिंह राठौर ने प्राचार्यों से परिचय प्राप्त कर की। उन्होंने विभागीय गतिविधियों और वर्तमान में संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक में क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा ने एमपी स्पोर्ट्स पोर्टल पर खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बड़वाह विकासखंड शिक्षा अधिकारी रेवाराम वर्मा और कसरावद बीएस निगवाल सहित जिले के 100 से अधिक प्राचार्य उपस्थित रहे।
- Hindi News - Local - Mp - Khargone - Reviewed Everything From Admissions, Dropouts, Studies To Scholarships, Focusing On Rainwater Harvesting प्रवेश, ड्रॉपआउट, रैनवाटर हार्वेस्टिंग पर फोकस पढ़ाई से लेकर छात्रवृत्ति तक की समीक्षा की - कॉपी लिंक भास्कर संवाददाता | खरगोन स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को जिले के सभी शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों के 100 से अधिक प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं की प्रगति और नई शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कानूड़े ने छात्रवृत्ति, मिड लाइन टेस्ट, ओटीआर, विद्यार्थी प्रोफाइल अपडेट, ड्रॉपआउट रोकने, सीएम हेल्पलाइन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, साइकिल वितरण और विद्यार्थियों के प्रवेश से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी प्राचार्यों को योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत नवागत सहायक संचालक तेजसिंह राठौर ने प्राचार्यों से परिचय प्राप्त कर की। उन्होंने विभागीय गतिविधियों और वर्तमान में संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक में क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा ने एमपी स्पोर्ट्स पोर्टल पर खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बड़वाह विकासखंड शिक्षा अधिकारी रेवाराम वर्मा और कसरावद बीएस निगवाल सहित जिले के 100 से अधिक प्राचार्य उपस्थित रहे।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
