Domestic·

रावी में माइनिंग की गहराई मापने के लिए ड्रोन से पैमाइश... क्रशर व्यापारी रडार पर

रावी में माइनिंग की गहराई मापने के लिए ड्रोन से पैमाइश... क्रशर व्यापारी रडार पर

पठानकोट में कई क्रशर और प्रॉपर्टी कारोबारियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई तीसरे दिन ​शनिवार को भी जारी रही। जांच टीमों ने नरोट जैमल सिंह क्षेत्र में रावी नदी किनारे स्थित माइनिंग साइट्स का निरीक्षण किया। ईडी ने माइनिंग गतिविधियों की सटीक गहराई और मटीरियल की मात्रा मापने के लिए ड्रोन से पैमाइश की। जानकारी के अनुसार, गोल और भट्टियां क्षेत्र की 734 कनाल जमीन पर पैमाइश की गई। ईडी अधिकारी पिछले 3 दिन से क्रशर कारोबारियों के वित्तीय और व्यावसायिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटे हैं। 18 जुलाई को चुनिंदा स्टोन क्रशरों पर आयकर विभाग की टीमें भी पहुंचीं और रिकॉर्ड की समीक्षा की। पंचायत की 92 एकड़ जमीन घोटाले की भी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोल पंचायत के बहुचर्चित 92 एकड़ जमीन घोटाले में अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी ने गोल की भट्टियां स्थित उसी विवादित भूमि पर माइनिंग की ड्रोन पैमाइश शुरू की है, जहां 2 साल पहले यह घोटाला सामने आया था। गौर हो कि मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ईडी ने हाल ही में तारागढ़ के पूर्व सरपंच के ठिकानों पर छापेमारी की थी। एफआईआर में पूर्व सरपंच की प|ी और भाभी भी नामजद हैं। ईडी ने पूर्व सरपंच के करीबी और गांव कटारूचक्क के एक निवासी के परिसर की भी तलाशी ली है। मामले की आगामी तफ्तीश जारी है। सियाली रोड जोन होटल के बगल क्रशर कारोबारी के दफ्तर में रिकार्डों की जांच का काम ईडी ने शुक्रवार को ही पूरा कर लिया, पर सियाली रोड स्थित बड़े क्रशर कारोबारी के यहां जांच का काम अधिकारियों ने जारी रखा। एक क्रशर कारोबारी के यहां से कई करोड़ रुपए कैश मिलने की जानकारी भी आ रही है, पर किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। शनिवार को ईडी टीमों ने क्रशर बेल्ट के नरोट जैमल सिंह की गोल पंचायत के भटि्टयां में रावी दरिया किनारे ड्रोन से माइनिंग खड्डों की पैमाइश की। टीम जांच कर रही है कि क्रशर और माइनिंग माफियाओं ने एरिया में कितनी मटीरियल की माइनिंग की है और कितनी माइनिंग अधिकृत थी। टीम एक कारोबारी के लुधियाना के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ संबंधों की भी पड़ताल कर रही है और उनके खातों के ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड खंगाल रही है। कारोबारियों के कुछ क्रशरों पर ईडी ने इनकम टैक्स की टीम को बुला लिया है, जो जांच में जुटी है। रावी बेल्ट में बड़े स्तर पर माइनिंग करा रहे हिमाचल के एक कारोबारी से भी पूछताछ की जानकारी है। फिलहाल, सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच का काम जारी है। वहीं, कोई भी अधिकारी अब तक हुई कार्रवाई पर बात करने के लिए तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि अफसरों की नजर में कई बड़े कारोबारी रडार पर हैं।

- Hindi News - Local - Punjab - Ludhiana - Drones Are Being Used To Measure The Depth Of Mining In Ravi... Crusher Traders Are On The Radar. रावी में माइनिंग की गहराई मापने के लिए ड्रोन से पैमाइश... क्रशर व्यापारी रडार पर - कॉपी लिंक पठानकोट में कई क्रशर और प्रॉपर्टी कारोबारियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। जांच टीमों ने नरोट जैमल सिंह क्षेत्र में रावी नदी किनारे स्थित माइनिंग साइट्स का निरीक्षण किया। ईडी ने माइनिंग गतिविधियों की जानकारी के अनुसार, गोल और भट्टियां क्षेत्र की 734 कनाल जमीन पर पैमाइश की गई। ईडी अधिकारी पिछले 3 दिन से क्रशर कारोबारियों के वित्तीय और व्यावसायिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटे हैं। 18 जुलाई को चुनिंदा स्टोन क्रशरों पर आयकर विभाग की टीमें भी पहुंचीं और रिकॉर्ड की समीक्षा की। पंचायत की 92 एकड़ जमीन घोटाले की भी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोल पंचायत के बहुचर्चित 92 एकड़ जमीन घोटाले में अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी ने गोल की भट्टियां स्थित उसी विवादित भूमि पर माइनिंग की ड्रोन पैमाइश शुरू की है, जहां 2 साल पहले यह घोटाला सामने आया था। गौर हो कि मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ईडी ने हाल ही में तारागढ़ के पूर्व सरपंच के ठिकानों पर छापेमारी की थी। एफआईआर में पूर्व सरपंच की प|ी और भाभी भी नामजद हैं। ईडी ने पूर्व सरपंच के करीबी और गांव कटारूचक्क के एक निवासी के परिसर की भी तलाशी ली है। मामले की आगामी तफ्तीश जारी है। सियाली रोड जोन होटल के बगल क्रशर कारोबारी के दफ्तर में रिकार्डों की जांच का काम ईडी ने शुक्रवार को ही पूरा कर लिया, पर सियाली रोड स्थित बड़े क्रशर कारोबारी के यहां जांच का काम अधिकारियों ने जारी रखा। एक क्रशर कारोबारी के यहां से कई करोड़ रुपए कैश मिलने की जानकारी भी आ रही है, पर किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। शनिवार को ईडी टीमों ने क्रशर बेल्ट के नरोट जैमल सिंह की गोल पंचायत के भटि्टयां में रावी दरिया किनारे ड्रोन से माइनिंग खड्डों की पैमाइश की। टीम जांच कर रही है कि क्रशर और माइनिंग माफियाओं ने एरिया में कितनी मटीरियल की माइनिंग की है और कितनी माइनिंग अधिकृत थी। टीम एक कारोबारी के लुधियाना के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ संबंधों की भी पड़ताल कर रही है और उनके खातों के ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड खंगाल रही है। कारोबारियों के कुछ क्रशरों पर ईडी ने इनकम टैक्स की टीम को बुला लिया है, जो जांच में जुटी है। रावी बेल्ट में बड़े स्तर पर माइनिंग करा रहे हिमाचल के एक कारोबारी से भी पूछताछ की जानकारी है। फिलहाल, सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच का काम जारी है। वहीं, कोई भी अधिकारी अब तक हुई कार्रवाई पर बात करने के लिए तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि अफसरों की नजर में कई बड़े कारोबारी रडार पर हैं।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi