Education·

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है

Bhumi Pednekar Reaction: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर ने पोस्ट शेयर कर इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए बड़ा पल बताया। साथ ही उन्होंने छात्रों के साहस की तारीफ की।

Bhumi Pednekar On Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों के साथ-साथ बॉलीवुड से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय साझा की है। इसी कड़ी में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। भूमि पेडनेकर ने छात्रों की आवाज और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह फैसला शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत बनेगा। भूमि पेडनेकर ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि यह उन नागरिकों की जीत है जिन्होंने अपनी बात मजबूती से रखी और ऐसी नेतृत्व क्षमता का उदाहरण भी है जिसने लोगों की आवाज सुनी। भूमि पेडनेकर ने कही ये बात भूमि पेडनेकर ने लिखा कि इससे हमारा भारत और मजबूत और निष्पक्ष बने। आज हमारे लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा पल है। ऐसे नागरिक जिन्होंने हार नहीं मानी और ऐसी लीडरशिप जिसने बात सुनी। युवाओं ने अपनी बात रखी, उनका पक्का इरादा, उनकी हिम्मत और बदलाव की ताकत में उनका भरोसा प्रेरणादायक है। View this post on Instagram A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar) जवाबदेही और सुधार पर दिया जोर भूमि ने अपने पोस्ट में जवाबदेही की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल किसी घटना पर प्रतिक्रिया देना काफी नहीं है, बल्कि व्यवस्था की कमियों को पहचानकर उनमें वास्तविक सुधार करना जरूरी है। उन्होंने आगे लिखा कि मेरे लिए जवाबदेही का मतलब है असल और समाधान-केंद्रित बदलाव लाना। कमियों को पहचानना और उन्हें दूर करना। ऐसा सुधार जो हमारे छात्रों के भविष्य पर वास्तविक असर डाले। ये भी पढ़ें- ‘द ओडिसी’ ने भारत में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे वीकेंड में भी जारी है धमाकेदार कमाई मीका सिंह ने भी छात्रों की सराहना की गायक मीका सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए छात्रों के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए लिखा कि छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुना गया। मीका ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों की हिम्मत, धैर्य और दृढ़ संकल्प को प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at navbharatlive