ट्रक को बचाने के चक्कर में कंटेनर पलटा:बड़ा हादसा टला, वजवाना के एक सीमेंट फैक्ट्री में जा रहा था; ड्राइवर और खलासी घायल हुए
बांसवाड़ा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मध्य प्रदेश के नागदा से वजवाना स्थित सीमेंट फैक्ट्री के लिए फ्लाई ऐश (राख) लेकर आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ड्राइवर और खलासी को हल्की चोंटे आई है। हादसा सोमवार रात 11 बजे हुई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पांच नंबर बिजली घर के पास का है। दूसरे गाड़ी को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक ड्राइवर दिलीप सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया - वह नागदा से राख भरकर वजवाना सीमेंट फैक्ट्री जा रहे थे। रास्ते में पांच नंबर बिजली घर के पास सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने और अपनी गाड़ी को साइड में करने के प्रयास में चलते हुए कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया। जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों ने संभाला हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए स्थिति को संभाला। राहत की बात यह है कि इस गंभीर हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर व खलासी सुरक्षित बच गए।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
