Crime·

कैमूर में पशु तस्करी का भंडाफोड़, मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त

कैमूर में पशु तस्करी का भंडाफोड़, मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त

कैमूर जिले की मोहनिया थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 मवेशियों से भरे एक कंटेनर को जब्त किया है। इस दौरान मौके से तीन...

कैमूर में पशु तस्करी का भंडाफोड़, मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त कैमूर जिले की मोहनिया थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 मवेशियों से भरे एक कंटेनर को जब्त किया है। इस दौरान मौके से तीन कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मोहनिया के डीएसपी गोपाल कृष्णा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद समेकित परिवहन जांच चौकी पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 28 गाय और अन्य मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे हुए मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामिल, राजा बुरहान और मोनी यादव के रूप में हुई है। तीनों रोहतास जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मवेशियों को उत्तर प्रदेश से बिहार लाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at newzindia24_in