Business·

कालाबाजारी पर सख्ती:चालक ने सिलेंडर भरा ट्रक दौड़ाया, खाद्य टीम ने स्कूटी अड़ाकर पकड़ा

कालाबाजारी पर सख्ती:चालक ने सिलेंडर भरा ट्रक दौड़ाया, खाद्य टीम ने स्कूटी अड़ाकर पकड़ा

राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच खाद्य विभाग ने एलपीजी की कालाबाजारी का बड़ा खेल पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले एलपीजी सिलेंडर छोटे व्यापारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अधिक कीमत पर बेचे जा रहे थे। शुक्रवार को खाद्य विभाग ने नव तारण भारत गैस एजेंसी के वाहन से 79 घरेलू सिलेंडर और कोकता के पास अरेड़ी गांव स्थित कथित गोदाम से 1000 सिलेंडर जब्त किए। विभाग को आशंका है कि घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी कर एजेंसी संचालक मोटा मुनाफा कमा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने बताया कि सूचना पर उन्होंने करोंद के पीपल चौराहे पर एजेंसी के मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भाग निकला। एएसओ अशोक सत्यार्थी ने थिंक गैस पंप के पास एक्टिवा आगे लगाकर ट्रक रुकवाया। तलाशी में 79 भरे घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिले। चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। एजेंसी संचालक सहर्ष तारण को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वे भी सिलेंडरों का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में दो सिलेंडरों की सील टूटी हुई भी मिली। कालाबाजारी की शिकायत के चलते रडार पर थी एजेंसी कोकता के पास अरेड़ी गांव से प्रशासन ने भारत के 974 और एचपी के 26 सिलेंडर समेत कुल 1000 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। मौके से पांच वाहन भी जब्त किए गए। जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि चालक और एजेंसी संचालक सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सके। लगातार शिकायत के चलते यह एजेंसी रडार पर थी। एडीएम के रीडर से बात कर दबाव बनाने की कोशिश... कार्रवाई के दौरान एजेंसी संचालक ने एएसओ अशोक सत्यार्थी के फोन पर एडीएम सुमित पांडे के रीडर दीपक सक्सेना से बात कराई। खाद्य विभाग की टीम का आरोप है कि कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया गया, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। दो दिन पहले पकड़े गए थे अर्चना गैस एजेंसी के 2 कर्मी 29 जुलाई को जिला आपूर्ति विभाग ने डॉ. अंबेडकर नगर स्थित अर्चना इंडेन गैस एजेंसी के दो कर्मचारियों को घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर दूसरे सिलेंडरों में भरते पकड़ा था। कार्रवाई में 24 घरेलू सिलेंडर और गैस ट्रांसफर में इस्तेमाल होने वाली पाइप जब्त हुई थी।

- Hindi News - Local - Mp - Bhopal - The Driver Drove A Truck Loaded With Cylinders, The Food Team Caught Him By Blocking His Scooter. कालाबाजारी पर सख्ती:चालक ने सिलेंडर भरा ट्रक दौड़ाया, खाद्य टीम ने स्कूटी अड़ाकर पकड़ा - कॉपी लिंक राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच खाद्य विभाग ने एलपीजी की कालाबाजारी का बड़ा खेल पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले एलपीजी सिलेंडर छोटे व्यापारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अधिक कीमत पर शुक्रवार को खाद्य विभाग ने नव तारण भारत गैस एजेंसी के वाहन से 79 घरेलू सिलेंडर और कोकता के पास अरेड़ी गांव स्थित कथित गोदाम से 1000 सिलेंडर जब्त किए। विभाग को आशंका है कि घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी कर एजेंसी संचालक मोटा मुनाफा कमा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने बताया कि सूचना पर उन्होंने करोंद के पीपल चौराहे पर एजेंसी के मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भाग निकला। एएसओ अशोक सत्यार्थी ने थिंक गैस पंप के पास एक्टिवा आगे लगाकर ट्रक रुकवाया। तलाशी में 79 भरे घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिले। चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। एजेंसी संचालक सहर्ष तारण को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वे भी सिलेंडरों का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में दो सिलेंडरों की सील टूटी हुई भी मिली। कालाबाजारी की शिकायत के चलते रडार पर थी एजेंसी कोकता के पास अरेड़ी गांव से प्रशासन ने भारत के 974 और एचपी के 26 सिलेंडर समेत कुल 1000 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। मौके से पांच वाहन भी जब्त किए गए। जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि चालक और एजेंसी संचालक सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सके। लगातार शिकायत के चलते यह एजेंसी रडार पर थी। एडीएम के रीडर से बात कर दबाव बनाने की कोशिश... कार्रवाई के दौरान एजेंसी संचालक ने एएसओ अशोक सत्यार्थी के फोन पर एडीएम सुमित पांडे के रीडर दीपक सक्सेना से बात कराई। खाद्य विभाग की टीम का आरोप है कि कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया गया, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। दो दिन पहले पकड़े गए थे अर्चना गैस एजेंसी के 2 कर्मी 29 जुलाई को जिला आपूर्ति विभाग ने डॉ. अंबेडकर नगर स्थित अर्चना इंडेन गैस एजेंसी के दो कर्मचारियों को घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर दूसरे सिलेंडरों में भरते पकड़ा था। कार्रवाई में 24 घरेलू सिलेंडर और गैस ट्रांसफर में इस्तेमाल होने वाली पाइप जब्त हुई थी।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi