Domestic·

गुंडिचा मंदिर में विराजे महाप्रभु जगन्नाथ,भजनों पर झूमे श्रद्धालु

गुंडिचा मंदिर में विराजे महाप्रभु जगन्नाथ,भजनों पर झूमे श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री जगन्नाथ रथयात्रा के ऐतिहासिक समापन के बाद भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ चंद्र नगर स्थित गुंडिचा मंदिर में नौ दिवसीय प्रवास के लिए विराजमान हो गए हैं। धार्मिक अनुष्ठानों की इसी कड़ी में प्रवास के पहले दिन विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। संकीर्तन मंडली के प्रमुख गायक सुभाष सेठी, राजेश अग्रवाल और दीपक उपाध्याय ने सह-कलाकारों के साथ ठाकुर जी के समक्ष सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों द्वारा गाए गए भजन भज निताई गौर राधे श्याम, जपो हरे कृष्णा हरे राम और तेरे बिना सूना मेरा जहान सारा पर श्रद्धालु पूरी तरह भाव-विभोर हो गए। हरिनाम संकीर्तन की पूर्णाहुति के उपरांत तीनों विग्रहों को पारंपरिक छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर के राज अधिकारी सूरज ने बताया कि गुंडिचा प्रवास के दौरान प्रतिदिन महाप्रभु को छप्पन भोग का महाप्रसाद लगाया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति द्वारा उत्कृष्ट भजनांजलि के लिए सुभाष सेठी और दीपक उपाध्याय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विक्रम भुइयां, सतबीर लेकां, सचिन बेहरा, सुनील राऊतराय, अरुण परीजा, तूफान आदि उपस्थित रहे।

- Hindi News - Local - Punjab - Ludhiana - Lord Jagannath Was Seated In The Gundicha Temple, Devotees Danced To The Hymns. गुंडिचा मंदिर में विराजे महाप्रभु जगन्नाथ,भजनों पर झूमे श्रद्धालु - कॉपी लिंक भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री जगन्नाथ रथयात्रा के ऐतिहासिक समापन के बाद भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ चंद्र नगर स्थित गुंडिचा मंदिर में नौ दिवसीय प्रवास के लिए विराजमान हो गए हैं। धार्मिक अनुष्ठानों की इसी कड़ी में प्रवास के पहले दिन विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। संकीर्तन मंडली के प्रमुख गायक सुभाष सेठी, राजेश अग्रवाल और दीपक उपाध्याय ने सह-कलाकारों के साथ ठाकुर जी के समक्ष सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों द्वारा गाए गए भजन भज निताई गौर राधे श्याम, जपो हरे कृष्णा हरे राम और तेरे बिना सूना मेरा जहान सारा पर श्रद्धालु पूरी तरह भाव-विभोर हो गए। हरिनाम संकीर्तन की पूर्णाहुति के उपरांत तीनों विग्रहों को पारंपरिक छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर के राज अधिकारी सूरज ने बताया कि गुंडिचा प्रवास के दौरान प्रतिदिन महाप्रभु को छप्पन भोग का महाप्रसाद लगाया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति द्वारा उत्कृष्ट भजनांजलि के लिए सुभाष सेठी और दीपक उपाध्याय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विक्रम भुइयां, सतबीर लेकां, सचिन बेहरा, सुनील राऊतराय, अरुण परीजा, तूफान आदि उपस्थित रहे।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi