Lifestyle·
मुरादाबाद में मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भीड़:भक्तों ने हवन -पूजन किया, जय माता दी के जयकारे लगाए
Source:bhaskar_hindi ↗
मुरादाबाद में शारदीय नवरात्र की अष्टमी और नवमी का पर्व सोमवार को मनाया गया। तिथि के कारण सुबह 11 बजे के बाद नवमी शुरू हुई, इसलिए दोनों पर्व एक ही दिन मनाए गए। सुबह से ही शहर के कई मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। मंदिरों में हवन और आरती की तैयारियां की गईं। इसके बाद कन्या पूजन कराया गया। लाइनपार स्थित प्राचीन माता मंदिर, लालबाग स्थित प्राचीन काली माता मंदिर, मनोकामना मंदिर, शीतला माता मंदिर और झारखंडी मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। हवन-पूजन के बाद कन्याओं को भोजन कराकर उपहार और दक्षिणा दी गई। मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र में कन्या पूजन का महत्व है।
This is a summary. Read the full article at the original source.

