Politics·

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने रेखा गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और...

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने रेखा गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रफुल्लित और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।"उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्राप्ति हो।"राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएम रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा, "आप अपने नेतृत्व और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही शुभेच्छा है।"हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पोस्ट किया, "दिल्ली की मुख्यमंत्री और म्हारे हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में दिल्ली विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करे, यही कामना है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।"महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पोस्ट किया, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।"गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आपके कुशल नेतृत्व में दिल्ली पारदर्शी सुशासन, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और अभूतपूर्व जन-कल्याणकारी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।"मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।" केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।"

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jantaserishta