स्कूल परिसर में महीनेभर पड़ा रहा ईंट गिट्टी का मलबा, विधायक के हस्तक्षेप के बाद हटाया

भास्कर संवाददाता | कतरगांव ग्राम के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का जर्जर भवन प्रशासन के आदेश पर तोड़ा गया था। भवन तोड़ने के बाद ईंट गिट्टी का मलबा एक महीने तक स्कूल परिसर में पड़ा रहा। बारिश के कारण मलबे में सांप और बिच्छू निकलने का खतरा बना हुआ था। साथ ही बच्चों के घायल होने की आशंका से ग्रामीण भी चिंतित थे। ग्रामीण सुभाष पाटीदार, अजय पाटीदार, संतोष भालेकर और रामेश्वर पाटीदार ने बताया मलबा हटाने के लिए कई बार प्राचार्य से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान विधायक राजकुमार मेव कतरगांव में बोल बम माहिष्मती कावड़ यात्रा के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे। ग्रामीणों ने विधायक को समस्या बताई। विधायक के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम पूर्वा मंडलोई के निर्देश पर जेसीबी से मलबा हटाया गया। इसके बाद बच्चों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 2012 से आरक्षित जमीन पर बाउंड्रीवॉल का इंतजार ग्रामीणों ने बताया वर्ष 2012 से हाईस्कूल के लिए आरक्षित जमीन बिना बाउंड्रीवॉल के पड़ी है। इससे अतिक्रमण का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने की मांग की है। प्राचार्य ब्रजेश कुमरावत ने बताया हाईस्कूल के लिए आरक्षित जमीन का सीमांकन हो चुका है और अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी गई है।
- Hindi News - Local - Mp - Khargone - Brick And Gravel Debris Remained Lying In The School Premises For A Month, Removed After The MLA's Intervention. स्कूल परिसर में महीनेभर पड़ा रहा ईंट गिट्टी का मलबा, विधायक के हस्तक्षेप के बाद हटाया - कॉपी लिंक भास्कर संवाददाता | कतरगांव ग्राम के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का जर्जर भवन प्रशासन के आदेश पर तोड़ा गया था। भवन तोड़ने के बाद ईंट गिट्टी का मलबा एक महीने तक स्कूल परिसर में पड़ा रहा। बारिश के कारण मलबे में सांप और बिच्छू निकलने का खतरा बना हुआ था। साथ ही बच्चों के घायल होने की आशंका से ग्रामीण भी चिंतित थे। ग्रामीण सुभाष पाटीदार, अजय पाटीदार, संतोष भालेकर और रामेश्वर पाटीदार ने बताया मलबा हटाने के लिए कई बार प्राचार्य से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान विधायक राजकुमार मेव कतरगांव में बोल बम माहिष्मती कावड़ यात्रा के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे। ग्रामीणों ने विधायक को समस्या बताई। विधायक के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम पूर्वा मंडलोई के निर्देश पर जेसीबी से मलबा हटाया गया। इसके बाद बच्चों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 2012 से आरक्षित जमीन पर बाउंड्रीवॉल का इंतजार ग्रामीणों ने बताया वर्ष 2012 से हाईस्कूल के लिए आरक्षित जमीन बिना बाउंड्रीवॉल के पड़ी है। इससे अतिक्रमण का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने की मांग की है। प्राचार्य ब्रजेश कुमरावत ने बताया हाईस्कूल के लिए आरक्षित जमीन का सीमांकन हो चुका है और अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी गई है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
