Politics·

अविश्वास प्रस्ताव से जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी गई

अविश्वास प्रस्ताव से जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी गई

करनाल |करंट क्राइम। जिला परिषद की राजनीति में लंबे समय से जारी सियासी खींचतान का आखिरकार अंत हो गया। वीरवार को जिला परिषद अध्यक्ष प्रवेश कुमारी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया, जिसके बाद उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। जिला परिषद कार्यालय में उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 25 में से 19 पार्षद शामिल हुए। मतदान के दौरान 17 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि दो सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। पूरी मतदान प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही जिला परिषद की सत्ता में बड़ा बदलाव तय हो गया। अब नियमों के अनुसार नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और इसकी तिथि भी शीघ्र घोषित होने की संभावना है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों से परिषद में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार सियासी हलचल चल रही थी। मार्च में भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष सहित 16 सदस्यों ने तत्कालीन उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। हालांकि अप्रैल में प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी थी। नए उपायुक्त के कार्यभार संभालने के बाद आयोजित बैठक में आखिरकार अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और जिला परिषद में नए नेतृत्व का रास्ता साफ हो गया।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at currentcrime