Domestic·

कार्रवाई में देरी से नाराज किन्नरों का थाना डेहलों के बाहर प्रदर्शन

कार्रवाई में देरी से नाराज किन्नरों का थाना डेहलों के बाहर प्रदर्शन

लुधियाना| कार्रवाई में देरी और पुलिसिया कार्यप्रणाली से नाराज किन्नर समुदाय के लोगों ने थाना डेहलों के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही और दूसरे पक्ष को कथित तौर पर पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उनके समुदाय के किन्नर वर्षों से बधाई लेने जाते रहे हैं और इसके आवश्यक दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं। उनका आरोप है कि दूसरा पक्ष उनके तय इलाकों में जबरन प्रवेश कर बधाई मांगने की कोशिश कर रहा है, जिससे विवाद हो रहा है। ख्वाजा कोठी चौक निवासी चेला राव गुरु हीना ने बताया कि कुछ दिन पहले दाना मंडी रोड पर उनकी गाड़ी रोककर दूसरे पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था, जिसमें कई महंत घायल हो गए थे। किन्नरों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया। प्रदर्शन के दौरान थाना डेहलों के बाहर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं और सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।पुलिस की ओर से नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद किन्नर समाज ने अपना धरना समाप्त किया।

- Hindi News - Local - Punjab - Ludhiana - Angry Transgenders Protest Outside Dehlon Police Station Due To Delay In Action कार्रवाई में देरी से नाराज किन्नरों का थाना डेहलों के बाहर प्रदर्शन - कॉपी लिंक लुधियाना| कार्रवाई में देरी और पुलिसिया कार्यप्रणाली से नाराज किन्नर समुदाय के लोगों ने थाना डेहलों के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं क प्रदर्शनकारियों के अनुसार, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उनके समुदाय के किन्नर वर्षों से बधाई लेने जाते रहे हैं और इसके आवश्यक दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं। उनका आरोप है कि दूसरा पक्ष उनके तय इलाकों में जबरन प्रवेश कर बधाई मांगने की कोशिश कर रहा है, जिससे विवाद हो रहा है। ख्वाजा कोठी चौक निवासी चेला राव गुरु हीना ने बताया कि कुछ दिन पहले दाना मंडी रोड पर उनकी गाड़ी रोककर दूसरे पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था, जिसमें कई महंत घायल हो गए थे। किन्नरों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया। प्रदर्शन के दौरान थाना डेहलों के बाहर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं और सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।पुलिस की ओर से नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद किन्नर समाज ने अपना धरना समाप्त किया।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi