Top·

देवघर: सावन के पहले दिन बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवघर: सावन के पहले दिन बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के पहले दिन बाबा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है.

न्यूज़11 भारत देवघर/डेस्क: आज से श्रावण का पावन माह शुरू हो गया है. सावन के पहले दिन बाबा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. सुबह 04:02 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. श्रद्धालु अर्घा के माध्यम से बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बाह्य अर्घा भी लगया गया है. बाह्य अर्घा में जलार्पण करने पर भी जल सीधा मुख्य मंदिर में शिवलिंग पर अर्पित होगा. आप मंदिर परिसर में लगे एलईडी स्क्रीन पर जलार्पण का लाइव वीडियो भी देख सकते हैं. इधर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं. साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. कांवरियों की सुविधा का खास ख्याल रखा जा रहा है . इसे भी पढ़ें: सावन के पहले दिन रांची समेत 19 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at news11bharat