Crime·

गोरखपुर में बाइकों की टक्कर में दो की मौत

गोरखपुर में बाइकों की टक्कर में दो की मौत

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के झुमिला बाजार के सामने हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

गोरखपुर: बड़हलगंज थाना क्षेत्र के झुमिला बाजार में हादसा हो गया. यहां दो बाइकों की टक्कर हो गई. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.पुलिस के मुताबिक, मृतकों में प्रदीप चौरसिया (50 वर्ष) पुत्र श्रीचन्द्र चौरसिया शामिल है. प्रदीप भारतीय सेना से 3 साल पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे. दूसरे मृतक की पहचान देइडीहा,धनंजयपुर निवासी विकास के रूप में हुई है.‌ विकास की शादी 6 माह पूर्व हुई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बाइक पर दोनों सवार होकर जा रहे थे जबकि सामने से आ रही बाइक पर एक व्यक्ति ही था. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरी बाइक पर पीछे बैठा एक युवक घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. एक अन्य घायल कहीं और चला गया.पुलिस के मुताबिक विकास घर पर रहकर ही पेंट और पॉलिश का काम करता था. चार भाइयों में विकास तीसरे नंबर का था. मौत की सूचना पर परिवार रो-रोकर बेहाल है. इस बारे में बड़हलगंज थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी की दो बाइकें आपस में टकरा गईं हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बाइक पर सवार तीसरे व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी. अन्य कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है.यह भी पढ़ें: गोरखपुर पुलिस ने खोला व्यापारी की हत्या का राज; उधार की रकम मांगने पर 3 आरोपियों ने ली थी व्यापारी की जानयह भी पढ़ें: सहारनपुर में दोस्ती बनी मौत की वजह: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, 1 आरोपी अरेस्ट

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at etvbharat