फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट का खुलासा:बागपत में साथी ही निकला मास्टरमाइंड, ट्यूबवेल पर बुलाकर कराई वारदात
बागपत पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि लूट की पूरी साजिश पीड़ित के साथ काम करने वाले कलेक्शन एजेंट अभिषेक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से 12 हजार रुपये बरामद किए हैं। यह घटना 4 अगस्त को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में हुई थी। मेरठ निवासी पील गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके और उनके साथी अभिषेक के साथ 55,700 रुपये की लूट हुई थी। साथी ने ही रची थी पूरी साजिश मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कथित लूट का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित के साथ मौजूद कलेक्शन एजेंट अभिषेक ही था। पुलिस के अनुसार, अभिषेक ने अपने दो साथियों विवेक और दीपक के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। योजना के तहत अभिषेक ने पील गौतम को काम के बहाने एक ट्यूबवेल पर बुलाया, जहां पहले से मौजूद विवेक और दीपक ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि घटना को वास्तविक लूट का रूप देने के लिए अभिषेक ने खुद को भी पीड़ित के रूप में पेश किया। 12 हजार रुपये बरामद, दो आरोपी फरार पुलिस ने बुधवार शाम बसा टीकरी निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई रकम में से 12 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार दोनों आरोपी विवेक और दीपक की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
