कर्नाटक: बस अड्डे पर धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या

बंटवाल (कर्नाटक), 16 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बृहस्पतिवार को एक सरकारी बस अड्डे पर एक व्यक्ति ने एक धारदार हथियार से कथित रूप से हमला कर एक युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान लावण्या (24) के रूप में हुई [...]
बंटवाल (कर्नाटक), 16 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बृहस्पतिवार को एक सरकारी बस अड्डे पर एक व्यक्ति ने एक धारदार हथियार से कथित रूप से हमला कर एक युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान लावण्या (24) के रूप में हुई है। उसने बताया कि यह घटना बंटवाल तालुक के बीसी रोड पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चेतन नामक व्यक्ति ने युवती पर धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला किया और वह कार से मौके से फरार हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बस अड्डे पर मौजूद लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। हमले के पीछे की वजह का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया गया है। भाषा सं राजेंद्र सिम्मी सिम्मी
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at theprint_hi
