Domestic·

बिहार में छात्र आंदोलन को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, सभी जिलों में फ्लैग मार्च का आदेश

बिहार में छात्र आंदोलन को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, सभी जिलों में फ्लैग मार्च का आदेश
Source:jagran

छात्रों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

राज्य ब्यूरो, पटना। नई दिल्ली के बाद पटना और अब कई जिलों में छात्रों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि-व्यवस्था प्रभाग ने सभी क्षेत्रीय आईजी-डीआईजी और एसपी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आंदोलन, धरना-प्रदर्शन आदि की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। शहरों के प्रमुख चौक-चौराहों पर एहतियातन फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, वाट्सएप ग्रुप एवं अन्य डिजिटल माध्यमों की लगातार मानीटरिंग करने को कहा गया है, ताकि भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने से रोका जा सके। गलत सूचना फैलाने वालो लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिलों में छात्र संगठनों की गतिविधियों और कार्यक्रमों की पूर्व सूचना संकलित करने का काम शुरू हो गया है। वैटर कैनन तैयार वज्र वाहन, वाटर कैनन आदि को 24 घंटे तैयार हालत में रखा जा रहा है। पुलिस केंद्रों में पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया जा सके। प्रदर्शनकारियों की निगरानी एवं मानीटरिंग के लिए शहरों में लगे सीसीटीवी फुटेज की लाइव मानीटरिंग का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने को भी कहा गया है। यह भी पढ़ें- कई राज्यों में छात्रों का प्रदर्शन, लखनऊ में वकील सड़क पर उतरे; बिहार में लाठीचार्ज व हवाई फायरिंग

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jagran