Top·
नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं : एसपी

Source:amarujala ↗
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाशिंग में बुधवार को पुलिस विभाग द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाशिंग में बुधवार को पुलिस विभाग द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी कुल्लू मदन लाल ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने को कहा। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए सभी को इससे दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
