जांच में पुष्टि- लंदन में रखी प्रतिमा भोजशाला की वाग्देवी:संस्कृति सचिव ने कहा - भारत लाने के लिए प्रक्रिया तेज
धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ी मां वाग्देवी (सरस्वती) की मूल प्रतिमा को भारत वापस लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में रखी प्रतिमा का लीगल वेरिफिकेशन पूरा हो गया है। पुष्टि हो चुकी है कि यह मूल वाग्देवी प्रतिमा है। इसे भारत लाने के लिए राजनयिक स्तर पर प्रक्रिया तेज की जा रही है। केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने मंगलवार को भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्य समूह की बैठक से पहले बताया कि मप्र के एसीएस शिवशेखर शुक्ला ने पदभार संभालने के बाद प्रतिमा की वापसी की पहल की थी। इसके बाद केंद्र सरकार, भारतीय राजनयिक मिशनों व ब्रिटिश म्यूजियम के बीच कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी को प्राथमिकता दे रहा है। वर्ष 2014 से पहले विदेशों से केवल 13 भारतीय धरोहरें वापस लाई जा सकी थीं, जबकि पिछले 12 वर्षों में 650 से अधिक ऐतिहासिक कलाकृतियां और सांस्कृतिक धरोहरें भारत लौट चुकी हैं। भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्य समूह की बैठक आज से भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्य समूह की बैठक होगी। इसमें सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, चोरी धरोहरों की वापसी, डिजिटल सांस्कृतिक सहयोग व यूनेस्को में संयुक्त बहुराष्ट्रीय नामांकन पर चर्चा होगी।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
