Crime·

सोने की खदान में हादसा, सुरंग ढहने से पांच खनिकों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

सोने की खदान में हादसा, सुरंग ढहने से पांच खनिकों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

Narok नारोक। दक्षिण-पश्चिमी केन्या के नारोक काउंटी में एक सोने की खदान ढहने से कम से कम पांच खनिकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने मृतकों की पुष्टि भी की। नारोक काउंटी के...

Narok नारोक। दक्षिण-पश्चिमी केन्या के नारोक काउंटी में एक सोने की खदान ढहने से कम से कम पांच खनिकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने मृतकों की पुष्टि भी की। नारोक काउंटी के पुलिस कमांडर पैट्रिक लोबोलिया ने बताया कि भारी बारिश के बाद सुरंग ढह गई, जिसके कारण कुछ खनिकों के अंदर फंसे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। लोबोरिया ने स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी को फोन पर बताया, "बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और उन लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके अभी भी अंदर फंसे होने की संभावना है।उन्होंने कहा कि किलिमापेसा इलाके में तलाशी और बचाव का काम जारी है, लेकिन विशेष खनन उपकरणों की कमी के कारण इसमें परेशानी आ रही है। लोबोरिया ने बताया, "विशेष भूमिगत खोज उपकरणों और कैमरों की कमी के कारण बचाव अभियान धीमी गति से चल रहा है। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है। किलिमापेसा, नारोक शहर से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और यहां केन्या की सबसे बड़ी व्यावसायिक सोने की खदान है। यह घटना केन्या के सोना खनन क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुई है। पिछले कुछ वर्षों में यहां खदानों में हुए हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है।लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं के बाद लोगों और खनन क्षेत्र से जुड़े संगठनों ने सरकार से सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और बेहतर मानकों की मांग की है। केन्या में हजारों छोटे स्तर के खनिकों के लिए सोने का खनन रोजी-रोटी का बड़ा जरिया है। सोना मिलने वाले इलाकों में कई जगहों पर बिना नियमों के चल रहे खनन और असुरक्षित तरीकों के कारण खदान ढहने जैसी घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jantaserishta