ललितपुर में व्यापारी पिता-पुत्र ने सफाईकर्मी को पीटा:आक्रोशित कर्मचारियों ने एसपी-डीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की
ललितपुर में एक आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी के साथ व्यापारी पिता-पुत्र द्वारा मारपीट की गई। इस घटना से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने शनिवार शाम प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) व जिलाधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित सफाईकर्मी गोपाल ने बताया कि वह नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड नंबर 10 कटरा बाजार में सफाई कार्य पर तैनात है। 28 अगस्त, शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे जब वह अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में सफाई कर रहा था, तभी एक व्यापारी और उसके पुत्र ने उसे कूड़ा डालने के लिए बुलाया। गोपाल ने बताया कि कचरे की अधिक मात्रा के कारण उसने पूरा कचरा भरने में असमर्थता जताई। इसी बात पर व्यापारी नाराज हो गया और उसने गोपाल के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और फिर लात-घूंसों से मारपीट की गई। उसे शटर से टिकाकर भी पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद गोपाल ने थाना कोतवाली में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। हालांकि, उसके अनुसार अभी तक पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित ने एसपी और डीएम से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। शनिवार शाम 4 बजे नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अनेक सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
