Domestic·

गांव सिद्धपुर में नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर कल

गांव सिद्धपुर में नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर कल

जालंधर । शाहकोट तहसील के गांव सिद्धपुर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में 18 अक्तूबर को निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा। शिविर का आयोजन गुरु नानक मिशन अस्पताल ट्रस्ट, जालंधर की ओर से गुरु नानक चौक स्थित गुरु नानक मिशन अस्पताल के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें सरदार जरनैल सिंह जोसन चैरिटेबल ट्रस्ट (रजिः), सिद्धपुर सहयोग करेगा। यह शिविर स्वः सः जरनैल सिंह जोसन की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार शिविर सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक चलेगा। इसमें डाक्टर कपलजीत सिंह एम.एस. (आई), मुखी, आंखों का विभाग तथा डाक्टर नवनीत गर्ग एम.एस. (आई) की टीम नेत्र रोगियों की जांच करेगी और आवश्यकतानुसार ऑपरेशन की प्रक्रिया भी की जाएगी।

This is a summary. Read the full article at the original source.