Crime·

यूक्रेन के तट पर एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले में केरल के एक व्यक्ति की मौत

यूक्रेन के तट पर एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले में केरल के एक व्यक्ति की मौत

कासरगोड (केरल), 20 जुलाई (भाषा) युक्रेन के तट पर एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले में उसमें कार्यरत केरल के रहने वाले 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसके परिवार के करीबी लोगों ने सोमवार को यह दावा किया। संपर्क करने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। मृतक की [...]

कासरगोड (केरल), 20 जुलाई (भाषा) युक्रेन के तट पर एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले में उसमें कार्यरत केरल के रहने वाले 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसके परिवार के करीबी लोगों ने सोमवार को यह दावा किया। संपर्क करने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। मृतक की पहचान कासरगोड जिले के वेल्लारिक्कुंडु निवासी अखिल जोयन के रूप में हुई है। वह जॉयन और सैली का इकलौता बेटा था और मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। बलाल ग्राम पंचायत के वेल्लारिक्कुंडु वार्ड सदस्य शोबी जोसेफ ने बताया कि परिवार को सोमवार शाम शिपिंग कंपनी की ओर से ईमेल के जरिए अखिल की मौत की सूचना मिली। उन्होंने कहा, ‘हम घटना से जुड़ी और जानकारी जुटाने तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं। अखिल 19 वर्ष की उम्र में मर्चेंट नेवी में शामिल हुआ था।’ जोसेफ ने बताया कि अखिल करीब तीन महीने पहले अपनी सगाई के लिए घर आया था। उसकी शादी दो महीने बाद अलप्पुझा जिले की एक युवती से होने वाली थी। वह एक महीने पहले ही दोबारा काम पर लौटा था। उन्होंने कहा कि अखिल इलाके में काफी लोकप्रिय था और रस्साकशी का अच्छा खिलाड़ी भी था। जोसेफ ने बताया, ‘वह बेहद विनम्र और अनुशासित युवक था।’ उन्होंने कहा कि अखिल के पिता बिजली की एक दुकान में काम करते हैं, जबकि उसकी मां बीमा एजेंट हैं। जोसेफ ने कहा, ‘यह एक साधारण परिवार है और उनका भविष्य काफी हद तक अखिल पर निर्भर था। उन्होंने हाल ही में नया घर बनाया था।’ उन्होंने बताया कि परिवार पार्थिव शरीर को भारत लाने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए स्थानीय सांसद और विधायक के संपर्क में है। विदेशी मीडिया की खबरों के अनुसार, यूक्रेन के समुद्री बंदरगाह प्राधिकरण ने कहा है कि गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाला एक मालवाहक जहाज रविवार को ओडेसा बंदरगाह से रवाना होने के कुछ ही देर बाद रूसी हमले का शिकार हो गया। इस हमले में जहाज के 10 चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें सीरिया के पांच नाविक शामिल थे। खबरों के अनुसार, इस हमले में आठ लोगों को बचा लिया गया। भाषा राखी रंजन रंजन

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at theprint_hi